फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद सुसाइड: इस वजह से पत्नी को मार डाला, फिर पति ने खुद भी दी जान; मरने से पहले वीडियो में कही ये बात

Mon, 15 Jul 2024 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

इटावा में एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद फंदा लगाकर खुद ने भी जान दे दी। मरने से पहले पति ने वीडियो बनाकर रिश्तेदारों के पास भेज दिया। इसमें उसने कहा कि हमने पत्नी की हत्या कर दी है, अब खुद मरने जा रहा हूं।
विज्ञापन
Murder and Suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले पत्नी की हत्या की, इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने वीडियो भी बनाई। जिसमें वह कह रहा है कि हमने पत्नी की हत्या कर दी है, अब खुद मरने जा रहा हूं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सैफई थाना इलाके के नगला चैनसुख में अवैध संबंध के शक में रविवार रात 12 बजे पति अवनीश उर्फ मनोज यादव (30) ने अपनी पत्नी सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद फंदा लगाकर झूल गया। 

इससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने से पहले पति ने वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा, जिसमें घर वालों और ससुराल वालों को निर्दोष बताया। पड़ोसी युवक और पत्नी के अवैध संबंध होने के चलते इस घटना को अंजाम देने की बात कही। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मामले की तफ्तीश की जा रही है। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने सुबूत जुटाए हैं। नगला चैनसुख निवासी मनोज यादव पुत्र जगदीश यादव ट्रक चालक था। जिसकी साल 2015 में सोनम यादव (28) के साथ शादी हुई थी। दोनों के एक सात वर्ष का बेटा भी है।
विज्ञापन

पड़ोसी युवक से अवैध संबंध को लेकर अक्सर होती थी कहासुनी
मरने से पहले युवक ने बनाए गए वीडियो में पड़ोसी युवक पर आरोप लगाया है। बताया कि आरोपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। जिस पर पत्नी से अवैध संबंध होने की बात कही गई है। दोनों की मौत का जिम्मेदार भी पड़ोसी युवक को ही ठहराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें