फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की महिला मित्र को पत्नी ने जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल के सामने एक पत्नी ने अपने पति और उसकी महिला मित्र की जमकर पिटाई कर दी। पति और उसकी महिला मित्र अगल बगल ठेले पर चाय और चाट पकौड़ी बेचते हैं। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस दोनों महिलाओं व उनके साथ वालों को पूछताछ के लिए थाना ले गई। बाद में सुलह हो जाने पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला अस्पताल के गेट के पास अचानक दो महिलाओं में मारपीट होने लगी। लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच तैनात होमगार्ड जवानों ने एक महिला को पिटने से बचा लिया।
मामला दरअसल एक व्यक्ति की महिला मित्र से जुड़ा था। महिला का पति अस्पताल के पास ठेले पर चाय बेचता है। उसके बगल में ही एक महिला चाट पकोड़े बेचती है। उसके पति व इस महिला के बीच दोस्ती है। जिसे लेकर पत्नी को एतराज है। शनिवार को पत्नी अपनी मां व भाई को साथ लेकर मौके पर आई और पति की महिला मित्र के बाल पकड़कर पीटने लगी। उसके पति ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन

यह देख ड्यूटी कर रहे होमगार्ड मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर दिया। इसी बीच किसी ने इस मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया। जानकारी होने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो जाने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें