फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और परिजनों के बनवाए अंत्योदय कार्ड

Thu, 06 Aug 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और अन्य परिवारीजनों के नाम अंत्योदय राशनकार्ड बनवाने की शिकायत सही पाए जाने पर ग्राम पंचायत राहिन में डीएसओ ने तत्काल प्रभाव से राशन की दुकान निलंबित कर दी है।
विज्ञापन


यहां के राशनकार्डों को भूटा गनेशपुर की राशन दुकान से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा राशन डीलर को स्पष्टीकरण देने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

बसरेहर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत राहिन के ग्रामीणों ने डीएसओ सत्यवीर सिंह से शिकायत की कि राशन डीलर प्रेमचंद्र ने अपनी पत्नी व अन्य परिजनों के नाम से अंत्योदय व बीपीएल राशनकार्ड बनवा लिए। यह कार्ड ऑनलाइन फीड कर दिए गए। डीएसओ ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुशील शर्मा को मामले की जांच के निर्देश दिए।

ऑनलाइन सूची की जांच में राशन डीलर की पत्नी पुष्पा देवी, पुत्र उदय प्रताप सिंह आदि के नाम अंत्योदय राशनकार्ड सूची में क्रमांक 29 व 45 पर दर्ज पाए गए। 
विज्ञापन


डीएसओ ने बताया कि  जांच से स्पष्ट था कि विक्रेता ने प्रचलित राशनकार्डों की वास्तविक सूची प्रस्तुत न करके वेंडर आदि से मिलीभगत कर अपने परिवार के अंत्योदय व बीपीएल राशनकार्ड फीड करा लिए थे।

इस वजह से वास्तविक राशनकार्ड धारकों के नाम ऑनलाइन सूची में प्रदर्शित नहीं हो रहे। जांच के दौरान राशन डीलर से बिक्री व स्टॉक रजिस्टर दिखाने को कहा गया लेकिन उन्हें भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किया गया।

अनुबंध पत्र की विभिन्न शर्तों एवं शासनादेशों के उल्लंघन पर राशन डीलर प्रेमचंद्र की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई। फिलहाल यहां से जुड़े कार्डधारकों को ग्राम पंचायत भूटा गनेशपुर के राशन डीलर वीरेंद्र से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही प्रेमचंद्र से सात दिन के अंदर साक्ष्य समेत स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। ऐसा न करने पर एक पक्षीय दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें