फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति पर लगाया दूसरी शादी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उझियानी गांव में पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

थाने पहुंची महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर दहेज को लेकर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
गुरुवार को सैफई थाने पहुंची प्रियंका नागर पुत्री बृजेश कुमार निवासी नई आबादी राजीव नगर गोबर चौकी थाना ताजगंज जिला आगरा ने बताया कि उसकी शादी पांच मार्च 2020 आर्य समाज शाहगंज सोरो कटरा आगरा में शिवम पुत्र महेशराम निवासी उझियानी थाना सैफई से हुई थी।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे और आए दिन परेशान करके मारपीट करने लगे। इस बीच उसके पेट में बच्चा भी आ गया, ससुरालीजनों ने जबरन गर्भपात भी करा दिया।
प्रियंका ने बताया कि उसने आठ जुलाई को मायके पहुंचकर घर पर सारी बात बताई। इसके बाद 22 जुलाई को वह अपने भाई अनु के साथ पति के घर ग्राम उझियानी थाना सैफई पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको घर में नहीं घुसने दिया और मारपीट की।
यहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके पति शिवम ने दूसरी शादी कर ली और उसकी दूसरी पत्नी रोशनी घर पर मौजूद थी।
उसने भी उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने सैफई थाने में पति शिवम, ससुर महेशराम, जेठ विकास कुमार, सास कमलेश, जेठानी डोली ननद खुशबू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना पर डायल 112 पुलिस युवक को थाने लाई थी, इस पर 151 की कार्रवाई की गई है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें