फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नहीं ढूंढ पाई हत्या में शामिल गुमनाम चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जून में सदर कोतवाली क्षेत्र के सती मुहल्ला में एक बहन ने अपने सगे भाई की मूसल से कूच कर व गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस मामले में अभी तक वो गुमनाम चेहरा सामने नहीं आ पाया है, जिस पर पुलिस को संदेह था।
विज्ञापन

दो जून को घटी इस घटना के बाद पुलिस को संदेह था कि सिर्फ बहन ने ही अपने भाई की हत्या को अंजाम नहीं दिया होगा, संभवत: किसी के साथ मिलकर ही उसने इस वारदात को मुकाम तक पहुंचाया होगा।
दो जून मंगलवार को देर रात शहर के सती मोहल्ला निवासी जगन्नाथ सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी नातिन शशि ने नाती दीपक से झगड़े के दौरान जान से मारने की नीयत से सिर पर मूसल से कई वार किए और हसिए से गले पर वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल दीपक को जिला अस्पताल भिजवाया जहां से उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के बाबा की तहरीर पर हत्या का मामला बहन शशि पुत्री विजय कुमार के विरुद्ध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।
उस समय इस संबंध में एएसपी सिटी डा. रामयश सिंह ने बताया था कि मृतक के मां-पिता उसकी ननिहाल में किसी बीमार रिश्तेदार को देखने गए हुए थे।
इस घटना के बाद आरोपित बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जांच आरंभ कर दी। पुलिस को शुरू से ही इस बात पर संदेह था कि बहन ने अकेले ही भाई की हत्या की होगी।
यह माना जा रहा था कि संभवत: कोई राज खुल जाने के डर से किसी न किसी के साथ मिलकर बहन वारदात को अंजाम दी।
गुरुवार को सदर कोतवाली प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि जिस संदेह के आधार पर संदिग्धों को तलाशा जा रहा था, लेकिन ऐसा कोई भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं किया जा सका। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जल्द ही पूरी होने वाली है और एफआर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें