फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक संगठन ने किया बहिष्कार तो दूसरे ने उठाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सोमवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान व्यापारिक संगठनों की दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलें। कुछ संगठनों ने बैठक का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि अन्य ने शामिल होकर अपनी समस्याएं रखें।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बैठकों में अधिकारी उपस्थित नहीं होते और समस्याओं का समाधान भी नहीं होता। इसी विरोध में उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से प्रभावी कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि 23 जुलाई को व्यापार बंधु की बैठक होगी। इसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
कृष्ण मुरारी गुप्ता, सदाशिव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र जैन और संतोष चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठकों में समस्याएं उठाने के बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारी नहीं आते। समस्याओं का समाधान भी नहीं होता। इसके विरोध में उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने निर्माणाधीन कहारन पुल को जल्द चालू कराने की मांग की। जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी ने बस अड्डा तिराहे पर जाम के लिए बसों की एकतरफा व्यवस्था का सुझाव दिया। उन्होंने भारी वाहनों को पक्के बाग मार्ग से भेजने की भी बात कही। उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज और उपाध्यक्ष अशोक जाटव ने बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं उठाएं। पुलिस अधीक्षक नगर ने आगामी त्योहारों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और सुचारु यातायात व्यवस्था का आश्वासन दिया।
विज्ञापन










0 / 25,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें