फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दीपावली पर नहीं कराई सफाई तो युवाओं ने संभाली जिम्मेदारी

Sun, 08 Nov 2026 08:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। दीपावली पर ग्राम पंचायत स्तर से गलियों और नालियों की सफाई नहीं कराए जाने पर माय भारत के यूथ क्लब के युवाओं ने खुद जिम्मेदारी उठाते हुए सफाई अभियान चलाया। माय भारत की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के निर्देशन में युवा यूथ क्लब नगला तौर के अध्यक्ष ऋषभ पाठक के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने गांव में सफाई की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान युवाओं ने फावड़ा, झाड़ू और पानी की मदद से गलियों एवं नालियों की सफाई की। इस अभियान में शिवेक, आशीष, गुलशन, विनायक, पीयूष सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान किया। युवाओं ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व पर स्वच्छता का विशेष महत्व है। गांव को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। यूथ क्लब के सदस्यों की इस पहल से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश मिला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें