फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद बंद होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सहकारी संघ बसरेहर में गेहूं खरीद बंद होने की जानकारी देते कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सहकारी संघ बसरेहर और बहादुरपुर में क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद न होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने कहा था कि किसान 22 जून तक अपना गेहूं क्रय केंद्रों पर बेच सकते हैं।
जबकि हकीकत ये है कि जनपद के सभी क्रय केंद्र 15 जून से बंद हैं। कहीं पर कोई खरीद नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं क्रय केंद्र पर बारदाना न होने के नाम पर गुमराह किया जाता है।
सरकार ने 15 जून शाम को ही सभी क्रय केंद्रों की आईडी लॉक कर दी थी। केवल किसानों को गुमराह कर उन्हें धोखा दिया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लॉकडाउन लग जाने के कारण गेहूं क्रय केंद्रों पर ताले लटकते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरुण यादव, रामकुमार सविता, प्रेमकांत यादव, मजेदार खान, मेहरबान सिंह यादव, सुरेश यादव, रवि यादव, सौरव यादव, विमल कुमार, मुकेश कुमार, रंजीत सिंह कठेरिया आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें