फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ गिरे ओले, मौसम सुहावना

Fri, 12 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
बारिश के कारण गांवों में टूटे पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महेवा/ बकेवर/ लवेदी।  महेवा विकास खंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम आंधी और बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। कहीं कहीं छोटे-छोटे ओले भी गिरे। बारिश से भीषण गर्मी में तप रहे लोगों को भी राहत मिली। आंधी में कहीं कहीं पेड़ भी टूटकर गिरे। बिजली के खंभे एवं तार टूटने से  लवेदी क्षेत्र के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।    शाम 4 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई जिससे तापमान में गिरावट के साथ मौसम खुशनुमा हुआ। बारिश के साथ कहीं ओले भी गिरे।
विज्ञापन


लवेदी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में ओलों के साथ बारिश हुई। तेज आंधी से कई पेड़ गिरे। नगला कुशल में आंधी के कारण एक पेड़ गांव के बाहर रखे झोपड़ी नुमा बंगले के ऊपर गिर पड़ा। इसी तरह लवेदी में विशंभर के मकान पर नीम का  पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़ा। लवेदी के सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग के ऊपर भी एक पेड़ गिरा। नगला कुशल, लवेदी, तुरकपुर, हिम्मतपुर एवं जैतपुर में भी पेड़ फट गए। नगला कुशल में बाबा सर्वेश तिवारी के बाग में रखे बंगला पर आम का पेड़ गिरा जिससे रामदीन उम्र 65 वर्ष घायल हो गए। इसी गांव में फूल मती का छप्पर आंधी में उड़ गया। लवेदी में विशंभर के मकान पर नीम का पेड़ गिरा जिससे दीवार ढह गई। दीवार के किनारे बंधी भैंस भी घायल हो गई। करीब आधा घंटे तक बारिश के साथ ओले गिरे। आंधी एवं बारिश के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें