फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी व उमसभरी गर्मी ने किया बैचेन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सावन के महीने में पहली बारिश आठ जुलाई को हुई थी, चार दिन बीतने के बाद बारिश न होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालांकि रविवार दोपहर में कुछ समय के बादल छाए और बूंदाबांदी के बाद उड़ गए। इसके बाद धूप निकल आई।
विज्ञापन

सावन को शुरू हुए सप्ताह भर हो चुके हैं। एक दिन बारिश होने के बाद से उमस भरी गर्मी और बढ़ती जा रही है। रोजाना हल्की बदली छाए रहने के बाद हवाओं की वजह से बादल बिन बरसे ही उड़ जाते हैं। रविवार की दोपहर करीब 3 बजे एक बार फिर से काली घटा आई, लेकिन हवाओं के तेज चलने की वजह से बादल फिर उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें