इटावा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने सरकार के 13 जुलाई से सप्ताह में 5 दिन बाजार खुलने के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही मांग की है कि अब सप्ताह में पांच दिन सुबह 9 से शाम 8 बजे तक पूरा बाजार एक साथ कड़े नियम के साथ खुले। उन्होंने जिलाधिकारी से नई गाइडलाइन से अवगत कराने को कहा है। संवाद