फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’ का लिया संकल्प

Tue, 22 Dec 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मां वैष्णवी गार्डन में अखंड ज्योति पाठक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में युग साहित्य का स्वाध्याय नित्य करते हुए हम बदलेंगे युग बदलेगा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शांतिकुंज के प्रतिनिधि रामचंद्र गुप्ता एवं प्रेमचंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन



राधा एवं निष्ठा ने आदि शक्ति मां गायत्री की वंदना प्रस्तुत की। जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युग ऋषि श्रीराम शर्मा के युग साहित्य एवं अखंड ज्योति पत्रिका में मनुष्य के अंदर सो चुकी संवेदना को जगाने का सामर्थ सन्निहित है।


आज के युग की सारी समस्याओं का समाधान श्री राम शर्मा आचार्य के युग साहित्य में छिपा है।
हिंदू विद्यालय जसवंतनगर के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि युग साहित्य विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है। गायत्री परिवार शाखा की तरफ से रामनारायण यादव, मोहरमन सिंह, शिवप्रकाश तिवारी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



ब्रहमजीत उपाध्याय, वेदप्रकाश सक्सेना, रामसेवक राठौर, सुशीला तिवारी, कृष्ण मोहन अग्रिहोत्री ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विजय, राकेश राही, रवि, राहुल, महेंद्र सिंह पाल, जगदीश नारायण शर्मा, संतोष, नाथूराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें