फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नालियां बंद होने से सड़क पर हो रहा जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। ग्राम पंचायत पुरावली के ढकाताल नगला खांद मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या ने स्थानीय निवासियों विशेषकर स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बारिश का पानी जमा होने से सड़क पर गहरे गड्ढे कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गए हैं जिससे आवागमन दूभर हो गया है।
विज्ञापन



बच्चों को स्कूल जाने में हो रही दिक्कत प्राथमिक विद्यालय ढकाताल जाने वाले इस मार्ग पर छोटे-छोटे बच्चे प्रतिदिन स्कूल आते-जाते हैं। जलभराव और गड्ढों के कारण उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बच्चे पहले ही फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। अभिभावकों में इस लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है।



ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की निकासी के लिए बनी नाली को जानबूझकर मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है। कुछ लोगों द्वारा उसी स्थान पर पशु बांध दिए जाने से जल निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। इस गंभीर समस्या को लेकर ब्लॉक और जिला स्तर पर कई बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने तत्काल नाली खुलवाने, सड़क की मरम्मत कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें