फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी कम होने से धान की नर्सरी में पड़ रहा व्यवधान

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। भोगनीपुर नहर में पानी कम हो जाने से धान के लिए खेतों को तैयार करने में जुटे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नहर के किनारे इंजन लगाकर किसान खेतों में पानी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले शनिवार से नहर में पानी कम हो गया है। इसलिए खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्राम करौंधी के किसान अजय यादव कहते हैं कि अभी खेत में धान की नर्सरी डाली है।
करौंधी में नहर किनारे से पानी टेल तक पहुंच रहा था। अब नहर में पानी कम होने से दिक्कत होगी। नगला कले के किसान सतीश शर्मा कहते हैं कि पानी की कमी के कारण खेत में धान की पौध में पानी लगाने को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नलकूप भी इधर नहीं लगे हैं। ऐसे में सिर्फ भोगनीपुर नहर ही किसानों का सहारा है। लखना के किसान कल्लू पांडेय कहते हैं कि इस समय धान की पौध पड़ गई है। अब खेतों को तैयार करने के लिए पानी की आवश्यकता है।
खेत सूखे पड़े हुए हैं। पानी लगाकर जुताई करके खेत को तैयार करना भी जरूरी है, लेकिन नहर में पानी कम हो गया है। अब नहर के किनारे इंजन लगाकर खेत में पानी भरना पड़ेगा।
किसान मानसिंह ने बताया कि इस भीषण गर्मी में इंद्रदेव की मेहरबानी किसानों पर नहीं हो रही है। मानसून न आने के कारण किसानों के खेत सूखे पड़े हैं।
जेई नहर विभाग प्रदीप चौहान ने बताया कि नहर शासन के निर्देश पर चल रही है। शनिवार को औरैया जनपद के अनंतराम में एक महिला के नहर में डूबने के कारण पानी कम करा दिया गया है। किसानों की मांग पर पानी दोबारा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें