फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु अस्पताल में लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। पशु चिकित्सालय में गंदगी के ढेर लगे हैं। परिसर में आवारा पशुओं ने यहां अपना अड्डा बना लिया है। कई जगह पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत महेवा में ब्लाक स्तरीय पशु चिकित्सालय स्थापित है। जहां पर क्षेत्र के ग्रामीण अपने मवेशियों का इलाज कराने के लिए आते हैं। अस्पताल परिसर अनदेखी का शिकार है।
हालात ये हैं कि परिसर के कुछ हिस्से पर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर जमा हैं। अस्पताल के पुराने भवन में स्थानीय लोग बैठ कर शराब पीते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के आसपास खाली पड़ी करीब चार बीघा जमीन आवारा गोवंशों का अड्डा बन गई है। ग्राम प्रधान महेवा कुमुद सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगी।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ.शरद यादव ने बताया कि अस्पताल परिसर में अतिक्रमण और बाउंड्रीवाल नहीं होने के बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिख चुके है। जल्द ही परिसर में साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें