फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कोचिंग सेंटरों में खामियां मिलने पर चेतावनी, दो दिन में सुधार के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए बुधवार को प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई, जबकि अधिकांश कोचिंग सेंटर बंद मिले।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी आशीष मोहर ने बताया कि शहर के 15 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित गुरुकुल एकेडमी में प्रवेश और निकास के लिए बना दरवाजा निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त चौड़ा नहीं पाया गया। इस पर संचालक को दो दिन के भीतर दरवाजे की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्षेत्र में संचालित परी कंप्यूटर क्लासेज बेसमेंट में चलती मिली। टीम ने इसे सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर मानते हुए संचालक को दो दिन के भीतर बेसमेंट खाली कर कक्षाओं को अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। वहीं, भरथना चौराहा स्थित डिफेंस एकेडमी कोचिंग सेंटर में केवल एक ही निकास द्वार पाया गया। आपात स्थिति में छात्रों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए संचालक को जल्द दूसरा निकास द्वार बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिन संस्थानों में कमियां पाई गई हैं, उन्हें निर्धारित समय में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा के भीतर सुधार नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
जिले में कोचिंग संस्थान की लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए टीमें बनाई गई है। अभी चेतावनी जारी करके एक दो दिन का सुधार का समय दिया जा रहा है, अगर फिर भी स्थितियां नहीं सुधरी तो इन संस्थानों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्येंद्र पांडे, सीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें