फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की फोटो वाले कवर का इंतजार

Mon, 07 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव की फोटो छपा राशनकार्ड का कवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा के तहत जिले को 2.66 लाख राशनकार्ड प्राप्त हो गए हैं। लेकिन इसमें सिर्फ 24 हजार लाभार्थियों को ही एक सप्ताह में इसका लाभ मिल पाएगा। इसके पीछे कारण ये है कि राशनकार्ड मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो वाले कवर के साथ ही दिए जाएंगे। लेकिन ऐसे 24000 कवर ही प्राप्त हुए हैं। इसके चलते 2.42 लाख लोगों को अभी भी राशनकार्ड के लिए इंतजार करना होगा। आपूर्ति विभाग के दफ्तर में बड़े पैमाने पर राशनकार्डों को डीलरवार लाभार्थियों की सूची के हिसाब से छांटा जा रहा है।
विज्ञापन

जनवरी 2016 में जिले में खाद्य सुरक्षा गारंटी अधिनियम लागू हुआ था। तभी से राशन वितरण की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया। लाभार्थी अंत्योदय और पात्र गृहस्थियों के तौर पर सूची में शामिल किए गए हैं। जिले में 2.77 लाख परिवारों को इस सूची में शामिल किया गया। ये लाभार्थी काफी समय से राशनकार्ड की मांग करते आ रहे हैं। राशन वितरण के लिए फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था अपनाई गई है। सूची में दर्ज लाभार्थी के नाम की नेट कॉपी के जरिए राशन मुहैया कराया जा रहा है। पात्रों की इसी परेशानी को देखते हुए शासन ने कर्मचारी कल्याण निगम को राशनकार्ड उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी। जिसके तहत अब जिले को 2.77 लाख पात्रों के सापेक्ष 2.66 लाख राशनकार्ड प्राप्त हुए हैं। आपूर्ति विभाग इन राशनकार्डों को ब्लाकवार, दुकानवार और फिर सूचीवार तैयार करने में जुटा है। पूर्ति विभाग के दफ्तर में इस काम के लिए डीलर भी लगाए गए हैं। खुद प्रभारी डीएसओ शशिकांत भी राशनकार्डों को छांटते मिले। अब समस्या ये है कि सीएम की फोटो वाले 2.42 लाख कवर पूरे नहीं हैं। ऐसे में इतने पात्रों को राशनकार्ड मिलने को कितना इंतजार करना होगा, इसका जवाब पूर्ति विभाग के पास भी नहीं है।  

पात्र गृहस्थियों को 10 रुपये में राशनकार्ड
राशन कार्ड अंत्योदय श्रेणी के लाभार्थियों को मुफ्त में प्रदान किए जाएंगे। जबकि पात्र गृहस्थियों को 10 रुपये में दिया जाएगा। प्रभारी डीएसओ शशिकांत ने बताया कि अभी 24 हजार राशनकार्ड बांटे जाएंगे। जिसमें अंत्योदय और पात्र गृहस्थियों के लाभार्थी शामिल हैं। क्योंकि इतनी ही संख्या में कार्ड के कवर उपलब्ध हुए हैं। अंत्योदय लाभार्थियों के लिए कार्ड का रंग लाल और पात्र गृहस्थियों का सफेद रंग का कार्ड है। कवर के साथ ही राशनकार्ड वितरित करने के निर्देश हैं। शहरी क्षेत्र के लोगों को पूर्ति विभाग कार्यालय से और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तहसीलवार कार्ड बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें