रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी लेबर इंस्पेक्टर की मौजूदगी में पूरा बाजार खुला रहा। इस दौरान उन्होंने मात्र दो दुकानों के चालन कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री की और जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।
डीएम के निर्देश पर रविवार को भरथना बाजार साप्ताहिक बंदी रहती है। इसके बावजूद नगर के व्यापारियों द्वारा अपनी अपनी दुकानों को खोल कर सरेआम साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन किया जा रहा है। रविवार होने से साप्ताहिक बंदी का दिन था। लेबर इंस्पेक्टर अपनी ड्यूटी करने पहुंचे लेकिन उनकी मौजूदगी के बाद भी दुकानदारों में खौफ नहीं दिखा। बाजार पूरी तरह खुले रहें। वैसे ही वह दो तीन महीनों के अंतराल पर नजर आते हैं। यही वजह है कि उनके मौजूद रहने के बाद भी दुकानें खुली रहीं और वह मात्र दो दुकानों का चालान कर मुख्यालय रवाना हो गए।