फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के तीखे तेवर बरकरार, 39 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप के बीच सोमवार को पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। छह अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था। गर्मी के बावजूद मतदान केंद्रों के बाहर लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में लोग धूप से बचने के लिए सिर पर अंगौछा बांधकर अथवा टोपी और चश्मा लगाकर आते जाते रहे। धूप के तीखे तेवर से बचने के लिए लोग चेहरे को जरुर ढंक कर चल रहे हैं।
महिलाएं और युवतियां जरूरी कार्य आने पर दुपट्टे से चेहरे को पूरी तरह ढंककर अथवा छाता लगाकर चल रही हैं।
पैदल चलने वाले लोग रास्ते में कहीं भी सड़क के किनारे पेड़ की छांव देखने पर धूप से बचने के लिए कुछ देर रुककर ही आगे बढ़े। कुल मिलाकर बढ़ता तापमान लोगों को काफी बेचैन किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें