फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नावर वेटलैंड में विदेशी पक्षियों का आगमन

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। सरसई नावर वेटलैंड इन दिनों हजारों किलोमीटर दूर से आए प्रवासी पक्षियों के कलरव से जीवंत हो उठा है। साइबेरियन पक्षी लगभग 2000 किलोमीटर की कठिन यात्रा तय कर यहां पहुंचे हैं। ठंड के के साथ ही इन पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है जो लगभग एक महीने की यात्रा के बाद सरसई नावर वेटलैंड में अपना डेरा डालते हैं।
विज्ञापन


वेटलैंड में रूडी शेलडक, पेंटेड स्टॉर्क, विसलिंग टील, ब्लैक आइबिस, बार हेडेड गूज, ब्लैक नेक्ड स्टॉर्क, प्लेसिस गल, टेल टिंगो और काबोर्नेट जैसे कई दुर्लभ और आकर्षक प्रवासी पक्षी देखे जा रहे हैं। पानी में तैरते, उड़ान भरते और समूह में विचरण करते इन पक्षियों का दृश्य अत्यंत मनमोहक है। विशेषज्ञों के अनुसार, वेटलैंड में प्रचुर जल, प्राकृतिक भोजन और शांत वातावरण प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां प्रदान करता है जो उन्हें हर वर्ष सर्दियों में यहां आने के लिए आकर्षित करती हैं। वन रेंजर शौकत उल्ला खान के अनुसार इस वर्ष पक्षियों की संख्या अपेक्षा से अधिक है।
पर्यटन को बढ़ावा देंगी बर्ड वॉचिंग झोपड़ियां
प्रवासी पक्षियों को करीब से देखने और उनकी फोटोग्राफी के लिए वेटलैंड के किनारे तीन बर्ड वॉचिंग झोपड़ियां बनाई जा रही हैं। इन झोपड़ियों से पर्यटक बिना पक्षियों को परेशान किए वन्यजीव फोटोग्राफी कर सकेंगे और दूरबीन से विदेशी मेहमानों का दीदार कर पाएंगे। पीलीभीत के कुशल कारीगर पर्यावरण अनुकूल तरीके से इन झोपड़ियों का निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें