भरथना। मोहल्ला अनवरगंज में 48 वें सालाना उर्स के मौके पर मंगलवार रात जायरीनों का हुजूम उमड़ा। आलम पनाह सैय्यद हाजी वारिस अली साह रहमतुल्लाह अलैह के फातिहा के साथ उर्स संपन्न हुआ। कुल की फातिहा में बहार से आए हजारों अकीदतमंदों नेमन्नतें मांगी। कुल शरीफ के बाद तबर्रुक बांटा गया।
उर्स की शुरुआत बाद नमाजे मगरिब चादर व गागर पोसी व बाद नमाजे ईशा महफिले शमा की शुरुआत हुई। इसमें बाहर से आए कव्वाल असलम निजामी (हमीरपुर, मौदहा, कमारियां शरीफ), अफ्फान हुसैन वारसी (देवा शरीफ) ने हाजी वारिस अली शाह रहमतुल्लाह की शान में कलाम पेश किए। वहीं वारिस पाक के चाहने वालों ने हजारों रुपये सदके में लुटा दिए।
देवा शरीफ से आए एहरामपोशों का आना अकीदतमंदों के लिए खुशी का सबब रहा। अकीदतमंदों ने उनसे दुआएं व आशीर्वाद लिया। हजरत आलम पनाह हाजी वारिस अलीशाह रहमततुल्लाह के कुल की फातिहा पेश की गई। फातिहा में हजारों लोगों ने दुआएं मांगी। वहीं कुल की फातिहा के बाद वारिसी कमेटी ने आने वाले जायरीनों का शुक्रिया अदा किया।
कुल के दौरान आविद वारिसी, जावेद वारसी, मुन्ना वारसी, राधे वारसी, इरफान करीमी, अल्ताफ करीमी, करीम वारसी, इशरत अब्बासी, निहालुद्दीन सभासद, शमशाद सिद्दीकी, तोहीद, हाशिम अब्बासी, वाहिद अली,असलम मुशानी, जब्बार मुसानी, जावेद मुसानी, अख्तर बेग मौजूद रहे।