फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल नदी में डूबी सगी बहनों की मौत

Wed, 15 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। थाना बिठौली के ग्राम करियावली में मंगलवार को चंबल नदी में नहाते समय डूबी दो सगी बहनों की अस्पताल में मौत हो गई। कछार में कार्य कर रहे किसानों ने उन्हें डूबने से तो बचा लिया लेकिन दोनों बहने जिंदगी की जंग हार गईं। दोनों बालिकाओं की मौत से गांव में होली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

   
  ग्राम करियावली निवासी संजय सिंह का परिवार एमपी के भिंड शहर में रहता है। होली पर पूरा परिवार ग्राम करियावली आया था। मंगलवार को संजय की छोटी पुत्री नंदिनी (8) और बड़ी पुत्री सोनम (13) चंबल नदी में नहाने र्गइं थीं। नहाते समय नंदिनी गहरे पानी में जाने के कारण डूब गई। ये देख सोनम ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी डूब गई।

कछार में मौजूद किसानों ने दोनों बहनों को बचाया। थाना बिठौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष बिठौली इंद्रपाल सरोज ने शवों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें