फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को आपदा से बचाव के प्रति किया जागरूक

Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहेड़ा स्थित वृंदा हर्बल पार्क में रविवार को हर रविवार–एक गांव सुरक्षित परिवार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसीलदार भरथना हर्ष निशांत के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों को आपदा से बचाव, जल सुरक्षा और डूबने की घटनाओं को रोकने के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ अवनीश कुमार दुबे की टीम ने भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने मूर्ति विसर्जन के दौरान सावधानी बरतने, बच्चों को जलस्रोतों के पास अकेला नहीं छोड़ने और बाढ़ के पानी में उतरने से बचने की सलाह दी।
डूबने की घटना पर बिना सुरक्षा पानी में कूदने के बजाय आपातकालीन सहायता बुलाने की अपील की गई। ओसन संस्था के महासचिव डॉ. आशीष त्रिपाठी और जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. पीयूष दीक्षित ने भी विचार रखे। प्रधान विजय प्रताप सिंह ने अध्यक्षता की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें