फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ग्रामीणों ने किया श्मशान घाट बनाने का विरोध, रुकवाया काम

Fri, 23 Oct 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत असवा पार में श्मशान घाट के लिए चयनित जगह को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित स्थल के पास स्कूल, पंचायत भवन और राशन की दुकान है। ऐसे में यहां श्मशान घाट का निर्माण नहीं कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


श्मशान घाट के लिए चयनित स्थल पर शुक्रवार को जैसे ही साफ-सफाई का काम शुरू हुआ तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और श्मशान घाट बनाए जाने का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बीडीओ और बढ़पुरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य रुकवाने और मामले की जांच कराने की मांग की।

ग्राम पंचायत सचिव संजय चौहान ने बताया कि गांव से करीब 200 मीटर आगे श्मशान घाट के लिए जगह देखी गई है। उसी स्थान पर साफ-सफाई का काम कराया जा रहा था, जिसे ग्रामीणों ने रुकवा दिया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल श्मशान घाट का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। एक बार फिर से श्मशान घाट निर्माण को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-गौरव पुरोहित, बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें