फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन से डर रहे ताखा क्षेत्र के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा (इटावा)। भरथना एसडीएम होम सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय में पंचायत चुनाव करने आए लोगों से कोरोना से बचाव का टीका लगवाने की अपील की। उनके प्रेरणा से 20 लोगों ने पहले टीका लगवाया फिर अपना नामांकन फार्म जमा किया। टीका लगवाने वाले प्रत्याशियों ने ग्रामीणों को भी जागरूक करने की बात कही।
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के लिए रविवार को ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्र जमा किए जा रहे थे। नामांकन कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। एसडीएम ने नामांकन कराने आए लोगों से पूछा कि कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है या नहीं।
जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाने की बात कहीं, उनसे पहले टीका लगवाने और फिर नामांकन फार्म जमा करने की अपील की। इसका लोगों पर असर हुआ। 45 वर्ष से अधिक आयु के 20 लोगों ने टीका लगवाया और उसके बाद अपने नामांकन फार्म जमा किए। तहसीलदार हरिश्चंद्र, बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय, एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें