फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र में जड़ा ताला

Sun, 28 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चौपुला विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बसरेहर विकास खंड के ग्राम चौपुला और नवलपुरा में ट्रांसफार्मर फुंकने से दस दिन से बिजली ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विद्युत सब स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। नाराज ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर उपकेंद्र में ताला डाल दिया। इससे उपकेंद्र से जुडे़ करीब दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ये क्षेत्र लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।
विज्ञापन


चौपुला और नवलपुरा गांव में लगे ट्रांसफार्मर फुंके पडे़ हैं। इस माह दो बार ट्रांसफार्मर बदले गए लेकिन ये लगते ही फुंक गए। दस दिन से ट्रांसफार्मर फुंके होने के कारण दोनों गांवों के लोग परेशान हैं। गांव में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया। रविवार देर शाम चौपुला और नवलपुरा के लोगों ने उपकेंद्र चौपुला पर धावा बोल दिया। ग्रामीणोें ने उपकेंद्र पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियोें से उपकेंद्र के सभी फीडर बंद करा दिए। कर्मचारियों को उपकेंद्र से बाहर निकालने के बाद वहां ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि उनके गांव के ट्रांसफार्मर बदले जाएं। तभी उपकेंद्र का ताला खोलकर विद्युत आपूर्ति चालू होने देंगे। उपकेंद्र में ताला लगने से बरालोकपुर, पाय, नगला सबी, नगला छदामी, मुगलपुरा, नगला हरजू, नगला हरी सहित करीब 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें