फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

471 गांवों के लिए मिले 38 करोड़

Sun, 28 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
इमारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
471 ग्राम पंचायतों को 14वें वित्त आयोग से 38 करोड़ 36 लाख 72 हजार रुपये भेजे गए हैं। इसके अलावा राज्य सरकार के चतुर्थ वित्त आयोग से 20 करोड़ 18 लाख 90 हजार रुपये दिया जाना निर्धारित है। इसमें से करीब 5 करोड़ की एक किश्त पंचायतों को दे दी गई है। पंचायतों के पास अब विकास कार्यों के लिए धन की  कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन


 पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम पंचायतों को मजबूती प्रदान की गई है। जिलें में गत वित्तीय वर्ष के 14वें वित्त आयोग की रकम दो किस्तों में उपलब्ध हो चुकी है। पहली  किश्त 1923.50 लाख रुपये की गत वर्ष प्राप्त हो गई थी लेकिन ग्राम पंचायत विकास योजना न बन पाने की वजह से खर्च नहीं हो पाई थी। अब दूसरी किश्त 1913.22 लाख रुपये गत मई माह में दी गई है। यह रकम सीधे पंचायत के ग्राम निधि प्रथम खाते में पहुंच गई है।

महेवा ब्लॉक के सबसे ज्यादा धनराशि मिली
केंद्र से प्राप्त 14वें वित्त आयोग से ब्लॉक वार उपलब्ध कराई गई रकम का ब्यौरा देखें तो सबसे बड़े ब्लॉक महेवा की पंचायतों को करीब 7.50 करोड़ रुपये मिले हैं। इसी तरह बसरेहर ब्लॉक को करीब 5.25 करोड़, भरथना को करीब 5 करोड़ रुपये, जसवंतनगर को 5.25 करोड़ रुपये, चकरनगर को करीब 2.60 करोड़, ताखा को करीब 4 करोड़ रुपये, सैफई को करीब 3.40 करोड़ रुपये और बढ़पुरा को करीब 5.10 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


320 ग्राम पंचायतों ने बनाई कार्ययोजना
14वें वित्त की धनराशि बगैर कार्ययोजना बनाए और ऑनलाइन फीड किए खर्च नहीं की जा सकती है। इस दिशा में ग्राम पंचायतें जुटी हुई हैं। पंचायत राज विभाग के डीपीएम उपेंद्र नारायण गिरि ने बताया कि फिलहाल बढ़पुरा की 48, बसरेहर की 47, भरथना की 42, चकरनगर की 32, जसवंतनगर की 46, महेवा की 49, सैफई की 40 व ताखा की 16 ग्राम पंचायतों ने कार्ययोजना बनाकर ऑनलाइन फीड कर दी है। इस तरह 471 में से 320 ग्राम पंचायतों ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इन पंचायतों में जल्द ही विकास कार्य शुरू होंगे।
वर्जन
14वें वित्त की धनराशि सीधे ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खातों में पहुंचती है। गत वित्तीय वर्ष की राशि दो किश्तों में प्राप्त हुई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-एमएल यादव, डीपीआरओ, इटावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें