फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी की जमीन की घरौनी बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या 19 जसवंतनगर तहसील के गांव में घरौनी के लिए नापजोख करते राजस्व अधिकारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना को लेकर प्रशासन ने त्वरित ढंग से काम शुरू किया है। इस योजना के तहत जिन ग्रामीणों की जमीन या मकान का कोई रिकॉर्ड नहीं है, उनके लिए खतौनी की तरह घरौनी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु और तहसीलदार रामानुज के नेतृत्व में क्षेत्र के 88 गांवों को चयनित किया गया है। राजस्व विभाग सर्वे शुरू कर घरों के अभिलेखीकरण के साथ उनका रिकॉर्ड बनाएगा। तहसील क्षेत्र के चिह्नित गांवों में तहसीलदार की निगरानी में सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि स्वामित्व योजना का मकसद ग्रामीण इलाकों की जमीन का मालिकाना हक तय करना और उसका रिकॉर्ड बनाना है।
उन्होंने आगे बताया सर्वे कार्य उन्हीं स्थानों का होगा, जो भूमि राजस्व अभिलेखों में आबादी के रूप में दर्ज हैं। बिना आबादी दर्ज स्थानों को सर्वे से बाहर रखा गया है। लेखपाल विजय बाबू, नरेश बाबू , मनदीप आदि द्वारा ग्राम प्रधान प्रधानों व समाजसेवियों की मौजूदगी और सहयोग से सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें