फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विद्युत सखियों ने जमा कराया 10.67 करोड़ का बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का बिल जमा करने के लिए अब उपभोक्ताओं को न तो शहर की दौड़ लगानी पड़ रही है और न ही लंबी लाइनों में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है। विद्युत सखियां घर-घर जाकर न सिर्फ लोगों की सहूलियत बढ़ा रही हैं बल्कि खुद के लिए भी सम्मानजनक रोजगार की नई राह चुन रही हैं। जिले में तैनात 141 विद्युत सखियों ने बीते दो महींने में 10 लाख से अधिक कमीशन पाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है।
विज्ञापन

दिसंबर 2025 में 141 विद्युत सखियों ने कुल 6.71 करोड़ रुपये के बिल जमा किए। इसके बदले उन्हें 6.12 लाख रुपये कमीशन के रूप में मिले। इसके साथ ही जनवरी 2026 में सखियों ने 3.96 करोड़ लाख रुपये का राजस्व जुटाया और 4.21 लाख रुपये का कमीशन प्राप्त किया। स्वत रोजगार के उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि एक समय था जब गांव के बुजुर्गों और महिलाओं को बिल जमा करने के लिए पूरे दिन का काम छोड़कर मुख्यालय जाना पड़ता था।
अब विद्युत सखियां अपने मोबाइल और मशीनों के साथ सीधे उपभोक्ताओं की दहलीज पर पहुंच रही हैं। बताया कि सिर्फ दो महीनों के भीतर इन सखियों ने 10 लाख 33 हजार रुपये का सामूहिक कमीशन अर्जित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें