फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया के सामने आए विधूना के लापता विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। औरैया की बिधूना सीट से भाजपा विधायक विनय शाक्य बुधवार को मीडिया के सामने आए। विधायक ने खुद के अपहरण की बात को गलत ठहराया। कहा कि उनका कोई अपहरण नहीं किया गया है। वह भाजपा से नाराज हैं और स्वामी प्रसाद मौर्य जहां जाएंगे, वहीं वह भी जाएंगे। विधायक के भाई ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उन्हें घेरने का प्रयास किया गया, उन्हें खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान औरैया के बिधूना विधायक विनय शाक्य के भी सपा में जाने की चर्चा तेज हो गई थी। इस बीच विधायक की बेटी ने आरोप लगाया कि पिता को उनके चाचा और दादी जबरन ले गए हैं, जब कि वह सपा में नहीं जाना चाहते हैं। इस मामले को लेकर पुलिस को भी बयान जारी करना पड़ा था।
इस घटनाक्रम के बाद बुधवार को बिधूना विधायक विनय शाक्य ने मीडिया में बयान जारी कर बताया कि उनके अपहरण की बात गलत है। इटावा में शांति कालोनी में अपने निवास पर कुछ पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका कोई अपहरण नहीं हुआ है और वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हैं। साथ ही सपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। मामले में विधायक की मां ने कहा कि क्या कोई मां बेटा का अपहरण कर सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विनय शाक्य हमारे साथ कई साल से हैं। देवेश शाक्य ने कहा कि भाई के अस्वस्थ होने के बाद सभी काम वह देख रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य उनके परिवार के संरक्षक रहे हैं, लेकिन भाई जैसा कहेंगे हम लोग वैसा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कुछ लोगों ने उन्हें घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें