फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता ट्रक मालिक की मारपीट का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

विज्ञापन
फोटो संख्या 33्34्35्36 फोटो 33 - लापता ट्रक ड्राइवर अनीस। फोटो 34 - अनीस की पिटाई का वायरल वीडियो फुटेज। फ - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अहेरीपुर से लापता ट्रक मालिक अनीस के मामले में उसके साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने ट्रक के साथ गए युवक व आरोपी युवक के पिता को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन

अहेरीपुर निवासी अनीस का ट्रक फिरोजबाद के कठफोरी का अखिलेश चलाता है। परिजनों बताया कि ट्रक पर अनीस खान उर्फ अन्नू, चालक अखिलेश, अनीस के पड़ोस में रहने वाला एक सलीम व भाड़े पर ले जाने वाले शिवम भदौरिया बिहार के रोहतास जनपद गए थे।
सलीम दो अक्तूबर को वापस आ गया। अनीस के भाई मन्नू खां के मोबाइल पर उसके साथ कुछ लोगों द्वारा बुरी तरह मारपीट करने का वीडियो आया। अनीस के परिजनों ने इस बारे में सलीम से पूछा तो उसने जानकारी न होने की बात कही। अनीस की पत्नी रिजवाना उर्फ सोनी ने पति को ले जाने वाले भरथना निवासी शिवम भदौरिया के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बकेवर थाना पुलिस व एसओजी ने शिवम के पिता व हेल्पर सलीम को सोमवार को देर रात ही पकड़ लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने रिजवाना उर्फ सोनी से भी पूछताछ की।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र ने बताया कि अभी मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही खुलासा होगा। उन्होंने ट्रक मालिक की पिटाई के वायरल वीडियो को बिहार प्रांत की किसी जगह का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें