फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास एक चर्चित होटल में गुरुवार को युवती के साथ दुष्कर्म हुआ और उसका वीडियो बनाया गया।
विज्ञापन

इस मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस ने शहर के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस ने इस होटल में दबिश दी। लेकिन दोनों आरोपी युवक मौके से भाग निकले। फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे की जांच पड़ताल की है।
शहर की एक युवती गुरुवार को लालपुरा मोहल्ला स्थित सौंदर्य प्रसाधन की दुकान पर सामान खरीदने गई थी।
दुकान चला रहे दो युवक उसे झांसा देकर रेलवे बजरिया स्थित एक होटल पर गए। युवती का आरोप है कि युवकों ने कमरा बुक कराकर उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बनाया।
युवती होटल के कमरे से भाग कर घर पहुंची और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। आरोपियों को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस ने होटल में दबिश दी। लेकिन युवक भाग चुके थे।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने युवती व युवकों को होटल में कमरा देने को लेकर संचालक से पूछताछ की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही ने बताया कि शहर के एक होटल के कमरा नंबर 306 में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की सूचना पर पुलिस ने होटल में दबिश दी।
विज्ञापन

लेकिन आरोपी नहीं मिले। युवती की तहरीर पर लालपुरा मोहल्ला के सुहैल व फैजान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ। दोनों आरोपी फरार है, पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें