फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार बोले सरकार लगाए प्रतिबंध, नहीं बेचेंगे चायनीज सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलराम सिंह चौराहा पर जनरल स्टोर के संचालक सुनील गुप्ता जो चायनीज गिफ्ट आइटम भी रखते हैं। उनका कहना है कि आज हालात यह है कि 95 प्रतिशत गिफ्ट सामान चीन से आते हैं।
विज्ञापन

लोग भी उनकी चकाचौंध में खोकर देशी माल छोड़कर उन्हें ले जाते हैं। चीन के सामान का बहिष्कार करना है तो सरकार इन पर प्रतिबंध लगाए।
मेडिकल संचालक मनोज अग्रवाल का कहना है कि चीन के सामानों की बात पुरानी हो चली है, लेकिन वह तो कच्चे माल के रूप में दवाइयां भी भेज रहा है। अब चीन की हरकत बर्दाश्त के बाहर है।
सच्चे नागरिक के नाते लोगों को हर चीन के सामान का बहिष्कार करना चाहिए। यही हमारी शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
शास्त्री चौराहा स्थित मोबाइल विक्रेता मनीष का कहना है कि उनकी दुकान पर कोई भी मोबाइल शुद्ध चायनीज नहीं है।
बताया कि उनके पास जो मोबाइल हैं वह अंसेबल किए हुए हैं और उन पर मेड इन इंडिया लिखा है। लेकिन चायनीज सामान देश में आए नहीं यह सरकार ही तय कर सकती है।
माल गोदाम रोड स्थित कंप्यूटर विक्रेता राजीव कुमार पाल का कहना है कि चायनीज सामानों पर सरकार को रोक लगानी चाहिए।
कहा कि देश में उत्पादन कराए जाने पर समय तो लग सकता है और शुरू में हर चीज महंगी लगेगी। लेकिन इसे देश की खातिर सहन करना भी होगा। कहा लैपटॉप, कम्प्यूटर और स्पीकर सभी कुछ चायनीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें