फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवक की बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। तेहरवीं संस्कार से लौट रहे युवक की बाइक में रविवार देर शाम घने कोहरे के बीच जमुनाबाग के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसके साथ बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया है। बाइक चलाने वाला युवक हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

धरबार गांव निवासी यादराम (45) अपने पड़ोसी सुमित कुमार (25) के साथ बाइक से महेवा क्षेत्र में रिश्तेदारों के यहां तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। रविवार देर शाम दोनों बाइक से ही घर लौट रहे थे। रास्ते में जमुना बाग के पास पीछे से आए किसी वाहन ने यादराम की बाइक में टक्कर मार दी।
इससे दोनों उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान यादराम की मौत हो गई जबकि सुमित कुमार को कूल्हे और दाहिने पैर के घुटने में गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

मृतक यादराम चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। पत्नी सीमा, तीन पुत्र शिवराज (16), अंकित (10), अर्पित (7) और तीन पुत्रियां शिवानी (22), रिवानी (18) व मोहिनी (14) का रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। हादसा कोहरे की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें