फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पुत्र की गुंडई

Mon, 29 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सपा विधायक के पुत्र ने सत्ता के नशे में चूर होकर शनिवार की रात बीच सड़क पर अपने साथियाें के साथ जमकर गुंडई की। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने जब इसका विरोध किया तो विधायक पुत्र ने साथियों के साथ मिलकर उसे सड़क पर गिरा गिराकर पीटा।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस को भी विधायक पुत्र ने घुड़की दी। पुलिस उसे साथियों सहित गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई। पुत्र को हिरासत में लेने की बात पर विधायक ने थाने में खूब हंगामा किया। दबाव में आई पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

शनिवार की रात करीब नौ बजे सपा विधायक की विजयनगर चौराहा के पास स्थित दुकान के सामने ट्रक खड़ा था। विधायक पुत्र वहां पहुंचे और ट्रक हटाने के लिए खलासी से कहा। खलासी ने चालक  के आने की बात कही। इस पर विधायक पुत्र आग बबूला हो गए।
विज्ञापन


खलासी से ट्रक की चाबी छीन ली और उसे स्टार्ट करने लगे। इस बीच खलासी ने अपने रिश्तेदार सिपाही को सूचना दे दी। पुलिस लाइन में तैनात उक्त सिपाही नजदीक ही रहता था। इस कारण वह खलासी के साथ मौके पर पहुंचा और विधायक पुत्र की हरकत का विरोध किया।

इस पर विधायक पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। सिपाही ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विधायक पुत्र ने पुलिस कर्मियों को भी रौब दिखाया। बाद में पुलिस सिपाही व विधायक पुत्र को उसके साथियों सहित थाने ले आई।

बेटे को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर विधायक दलबल के साथ थाने पहुंचीं। उन्होंने अपने पुत्र को थाने से जबरन ले जाने का प्रयास किया तो थानाध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी। इस पर विधायक के तेवर नरम पड़े ।

बाद में जिले के एक और विधायक अपने साथियों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला रफादफा किया। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि विधायक पुत्र और सिपाही में मारपीट हुई थी। दोनों को थाने लाया गया, लेकिन बाद में समझौता हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें