भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में अटल जी के जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाए गए। लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल ने कहा कि अटल जी का स्वभाव बहुत ही रहा है।
नगर संयोजक व सभासद शरद वाजपेयी ने कहा कि अटल जी युग पुरूष हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति को नया आयाम प्रदान किया है। वे ही गठबंधन का सफल प्रयास करने वाले पुरोधा है। फोर वे लाइन, किसान क्रेडिट कार्ड आदि कई महत्वपूर्ण योजनाएं अटल जी की ही देन है।
शरद वाजपेयी ने कहा कि अटल जी व उनके पिता जब एक साथ वकालत पढ़ने जाया करते थे तो उन्हे देखने के लिये लोग लालायित हो जाते थे। विशाल हृदय कवि हमारे अटल जी दीर्घायु हो और हमारे मार्गदर्शक बने रहे। गोष्ठी को जसवंत सिंह वर्मा, केके राज, राजेंद्र गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, अरवन्दि दीक्षित, जय प्रकाश जैन आदि ने संबोधित किया।
गोष्ठी के उपरान्त समस्त कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। गोष्ठी में जितेंद्र जैन, दिलीप मिश्रा, रमेश राजपूत, सुशांत दीक्षित, अजीत वर्मा, कल्लू बाल्मीकि, गजेंद्र मिश्रा, सोमेश अवस्थी, सोनल यादव, अरूण मिश्रा, दिवारी लाल, विक्रम अग्रवाल, वासू चौधरी, अमित तिवारी, विजय सिंह पाल, आदि मौजूद रहे।
बाद में हुई बैठक में चुनाव अधिकारी लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल एवं नगर संयोजक एवं सभासद शरद बाजपेयी के समक्ष जिला प्रतिनिधि का नामांकन हुआ। जिसमें प्रदीप अग्रवाल को जिला प्रतिनिधि चुना गया।