फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई पालकी यात्रा पर जगह-जगह बरसे फूल

Fri, 25 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सांई बाबा की पद पालकी  यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पालकी यात्रा का फूल बरसा कर स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। महिलाओं में बाबा की पालकी को उठाने की होड़ लगी रही। इस दौरान सांई बाबा के भजनों की धुन पर भक्त थिरकते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन




नगर के  मोहल्ला राजागंज स्थित श्री रामजानकी मंदिर से सांई बाबा की पद पालकी यात्रा प्रारंभ हुई और सबसे पहले कुंअरा पहुंची, यहां ग्रामीणों ने सांई बाबा की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। मोतीगंज में पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।



सती मंदिर व प्रमुख मार्गों से से होती हुई यात्रा शाम चार बजे श्री बाल रूप हनुमान गढी छोला  मंदिर पर स्थित सांई धाम में पहुंच समाप्त हुई। बाबा की पालकी के आगे चल रहे वाहन में भरे हुए फूलों  से बाबा की पालकी पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। वह दृश्य बहुत ही सुहाना  लग रहा था।
विज्ञापन




सांई बाबा की पद पालकी यात्रा जिन  रास्तों से निकल रही थी, भक्त रास्ता साफ करते हुए चल रहे थे।  वहीं बाबा की यात्रा के दौरान बच्चों को लुभाने के लिए एक सेंटा क्लाज  की भूमिका में बच्चों को टाफियां आदि वितरित की। वहीं, पालकी यात्रा के दौरान  सांई भक्तों ने रास्ते में 150  स्टाल लगाए गए थे।



उन स्टालों पर खिचड़ी, हलुवा, खीर,  बिस्कुट, टॉफी, आलू, पुलाव, चाय  व फल के अलावा सांई बाबा का कलेंडर भी  वितरित किया गया।  पालकी यात्रा के  दौरान सांई मित्र मंडल ने 108 दीपों की दीप माला को यात्रा के साथ-साथ एक  हाथ ठेले पर रखकर निकाला। इसकी अद्भुत छटा देखते ही बन रही थी।



पालकी यात्रा में मंदिर संस्थापक बदन सिंह चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू के अलावा श्रीभगवान पोरवाल,  सुरेंद्र यादव, शीतल प्रसाद अवस्थी, राजकुमार कुशवाहा, अमित यादव, डॉ. अजय दुबे, दीपू दीक्षित, प्रताप वर्मा,  राजू दीक्षित, संतोषी शुक्ला,  राजू चौहान, श्याम पोरवाल, पप्पू वर्मा, श्याम वर्मा, छोटू दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें