राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा वैशाली को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
नारायण कालेज आफ साइंस एंड आर्ट्स की वैशाली भदौरिया ने कूडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने कालेज का बल्कि अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के निर्देशन में श्रीचंद डीसी स्कूल खंडाला (महाराष्ट्र) में छह से 12 मई तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश के कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नारायण कालेज की कक्षा 12 की छात्रा वैशाली भदौरिया ने तृतीय स्थान सुनिश्चित किया। कालेज ने वैशाली भदौरिया को ट्राफी देकर सम्मानित किया। कालेज की प्रबंध समिति ने वार्षिक महोत्सव पर 3000 रुपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।
इस जीत पर कालेज के मुख्य प्रशासक इंजी. अंकित तिवारी व कालेज प्रधानाचार्य प्रेम नारायण अग्निहोत्री ने वैशाली को बधाई दी। उन्होंने रेनू गुप्ता को धन्यवाद दिया, जिनके मार्गदर्शन से यह संभव हो सका। कॉलेज प्रधानाचार्य प्रेम नारायण अग्निहोत्री ने वैशाली भदौरिया को बधाई दी। कॉलेज की मुख्य सलाहकार डा. श्वेता तिवारी ने वैशाली भदौरिया का उत्साहवर्धन किया।