शव पड़े होने की सूचना पर पहुंचे लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता एवं व्यवसायी शैलेश कुमार गुप्ता का आगरा से वापस इटावा लौटते समय धनुआं मोड़ पर पहुंचना और वहां से शव बरामद होना किसी रहस्य से कम नहीं है। यही नहीं घटनाक्रम जो उनकी हत्या कर शव फेंके जाने की ओर इशारा करता है। पुलिस भी इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
शैलेश कुमार गुप्ता शुक्रवार को बस से आगरा गए, वहां से वापस आते समय बीच में से घर वालों का संपर्क टूट गया। उनका शव मेन हाईवे के बजाय करीब एक डेढ़ किलोमीटर दूर गांव धनुआं से बरामद हुआ है, उनका धनुवां पहुंचना ही रहस्यम बना हुआ है। हालांकि मोबाइल उनके पास से ही बरामद हो गया। अन्य सामान भी बरामद हुआ, जिससे लूट की संभावना तो बिल्कुल भी नहीं समझ में आती। शव के पास से पुलिस ने उनका बैग नगदी व अन्य सामान बरामद किया है।
शव के पास ही पड़ी बीयर की कैन तथा शराब के पौआ का मिलना उनकी हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रही है। इस संबंध में कोतवाल दीपक दुवे ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इतना जरूर है कि हाईवे से इतनी दूर शव का मिलना संशय पैदा करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
परिजन बोले, हत्या के बाद फेंका गया शव- पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन व रिश्तेदारों ने बताया कि उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। इसके अलावा हाईवे से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर शव मिलने से लग रहा कि उनकी हत्या कर शव को फॅेंका गया है। इसके अलावा शव के पास ही पड़ी बीयर की कैन एवं शराब के पौआ का मिलना उनकी हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रही है।
इस संबंध में कोतवाल दीपक दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इतना जरूर है कि हाईवे से इतनी दूर शव का मिलना संशय पैदा करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।