फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक का सबसे कम रहा वैक्सीनेशन, 43.78 प्रतिशत लाभार्थी आए

विज्ञापन
टीका लगवातीं मेडिकल सुपरवाइजर उमा देवी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिले में सोमवार को 2718 में से 1114 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया, जो 43:78 प्रतिशत है। लेकिन यह 11 फरवरी के टीकाकरण 57.62 प्रतिशत और 12 फरवरी के 56.10 प्रतिशत से काफी कम है। या यह कहें कि यह अब तक का सबसे कम प्रतिशत है। 16 जनवरी को पहले चरण के टीकाकरण के तहत 300 में 151 लाभार्थियों ने टीका लगवाया था।
विज्ञापन

उस समय भी 50 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था। इसमें पहले चरण के 151 में 143 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। कोविड-19 टीकाकरण में किसी कारणवश जो स्वास्थ्य कर्मी टीका नहीं लगवा पाए थे, उनका मॉप अप राउंड में सोमवार को टीकाकरण किया गया। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को फोन पर मैसेज कर टीकाकरण से पूर्व सूचना भेज दी गई थी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एनएस तोमर ने बताया अभी तक के हुए टीकाकरण से जनपद के किसी भी लाभार्थी को कोई भी परेशानी या समस्या की शिकायत नहीं हुई। बताया कि जिन स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी गई उन 151 लाभार्थियों में से 143 लाभार्थियों का सोमवार को टीकाकरण कराया गया। उन लाभार्थियों में लॉटरी के द्वारा चयनित लाभार्थी को एक अच्छा इनाम भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सत्येंद्र यादव ने बताया कि जिन लोगों ने16 जनवरी को कोविशील्ड वैक्सीन का डोज लगवाया था। सोमवार को उनको कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई गई। टीकाकरण के सभी केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया। लाभार्थियों को टीका लगवाने के बाद 30 मिनट ऑब्जरवेशन रूम में बैठाया गया। साथ ही कहा यदि किसी भी लाभार्थी को कोई परेशानी होती है तो उसे तुरंत चिकित्सीय उपचार प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें