बकेवर। कानपुर मंडल की पंचायती राज विभाग की उपनिदेशक प्रवीणा चौधरी से गुरुवार को जनपद भ्रमण के दौरान महेवा की कई ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक महेवा की मुख्यालय ग्राम पंचायत महेवा में बनी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान कुमुद सिंह ने कटी हुई पन्नी की खपत न हो पाने की बात रखी, इसपर उन्होंने डीपीआरओ व एडीओ पंचायत को गांव में बनने वाली सीसी सड़क व इंटरलॉकिंग में प्रयोग करवाने को कहा।
इसके साथ ही उन्होंने केयर टेकर के मानदेय का भुगतान ओएसआर खाता से व जरूरत होने पर प्रशासनिक मद से करने का निर्देश दिए। इस दौरान मंडल कंसल्टेंट डॉ. राजेश कुमार शुक्ला, अवनीश कुमार, जिला कंसल्टेंट नितिन कुमार, बीसी संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत अहेरीपुर में जाकर गौशाला व बायो गैस संयंत्र का निरीक्षण किया जहां ग्राम प्रधान संगीता वर्मा ,सचिव अनुष्का दुबे को जरूरी निर्देश दिए। जिला मुख्यालय वापस जाते समय ग्राम पंचायत उझियानी में तालाब सौंदर्यीकरण व डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया जहां ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार, सचिव इंद्रप्रताप सिंह व पंचायत सहायक प्रहलाद सिंह को जरूरी निर्देश दिए।