इटावा। जनपद में खाद की कालाबाजारी को लेकर जिला कृषि अधिकारी ने बफर गोदामों, खाद वितरकों के यहां छापे मारे, स्टाक को देखा। उन्होेंने कहा कि जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है, आधार कार्ड के साथ किसान खाद प्राप्त कर सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में कृषि विभाग की कई टीमों ने छापा मारा। विक्रेताओं को कालाबाजारी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बताया कि जनपद में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर चल रही खबरें भ्रामक है। 2020 में 28748 मीट्रिक टन वितरण का लक्ष्य है। जिसमें अगस्त माह में 19242 मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष 23528 मीट्रिक टन उपलब्ध है। इसकी रैंक लगातार उपलब्ध हो रही है। इस खाद का वितरण विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से हो रहा है। उन्होंने किसानों से फसल की संतुलित मात्रा में ही यूरिया का प्रयोग करने की सलाह दी। आधार कार्ड के साथ निर्धारित मूल्य पर ही खाद लेने को कहा है। साथ ही जनपद में कहीं भी अधिक मूल्य पर यूरिया बेची गयी तो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है।