फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में 77 बंदी समेत रिकॉर्ड तोड़ 127 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला जेल के 77 बंदियों समेत रिकॉर्ड 127 नए संक्रमित बृहस्पतिवार को मिले हैं। इसमें आठ एसबीआई के कर्मचारी भी शामिल हैं। साथ ही शहर के मेवाती टोला में भी दस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 1025 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में सवा चार महीने के अब तक के कोरोना काल में गुरुवार को मिले 127 कोरोना संक्रमितों ने सारे आंकड़े ध्वस्त कर दिए हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1435 हो गई है। 20 दिन में यह संख्या 733 पहुंच गई। औसतन रोजाना 31 संक्रमित मिले। जबकि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी एक हजार को पार कर 1025 पर जा पहुंचा है। गुरुवार को सबसे ज्यादा 37 होम क्वारंटीन, आठ सैफई कोविड अस्पताल तथा 7 मरीजों को नारायण कालेज कोविड अस्पताल से छुट्टी मिली।
सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया की संक्रमितों में सबसे ज्यादा 77 जिला कारागार के बंदी हैं। इनकी जांच एक दिन पूर्व हुई थी। इनमें दो बंदी 70 साल से तथा तीन बंदी 60 साल से ऊपर के हैं। इनके अलावा आठ स्टेट बैंक मुख्य शाखा के कर्मचारी हैं। शहर में मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा 10 मेवाती टोला, 5 विवेक विहार कालोनी, 4 लालपुरा, 3 नौरंगाबाद, 2-2 पुलिस लाइन व सिरसा की मड़ैया में मिले हैं। शहर के साबितगंज, अकालगंज, न्यू यशोदानगर, रामगंज, बराही टोला, आवास विकास कालोनी, अजीतनगर, इंद्रा नगर, विनीत विहार कालोनी, कटरा शमशेर खां में 1-1संक्रमित मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में थाना पछायगांव का सिपाही, बहादुरपुर, नगला हरमीत, कामेत, बसरेहर में भी 1-1 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

ठीक हुए मरीजों की संख्या एक हजार के पार है। वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ती जा रही हो। जिले में अब तक 1025 मरीज ठीक हो चुके हैं। 32 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। सक्रिय केसों की संख्या 378 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें