फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक न मिलने से नाराज युवक ने कमरे में खुद को किया बंद, पुलिस ने बचाया

Fri, 02 Oct 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को परिजन के बाइक न दिलाने से नाराज युवक ने कमरे में खुद को बंद कर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हाकिम सिंह ने बताया शुक्रवार को सूचना मिली कि ग्राम वैदपुरा निवासी अश्विनी कुमार (21) ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हाकिम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इसके बाद युवक से पूछताछ की गई और परिजन को भी समझाया गया। पूछताछ में परिजन ने बताया कि अश्विनी बाइक खरीदने की जिद कर रहा था। परिजन ने बाइक दिलाने से मना किया तो वह नाराज हो गया और क्षुब्ध होकर कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाने का कोशिश की।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें