फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दाल में हड्डी मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। नेशनल हाईवे स्थित ढाबे पर खाना खाने पहुंचे ट्रक चालक ने नशे की हालत में दाल में हड्डी मिलने की सूचना डायल 112 को कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला गंभीर होने पर एसपी सिटी, सीओ समेत कई अफसरों ने मौके पर पहुंच ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो चालक की शिकायत झूठी पाई गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ आयुषी सिंह, पीआरवी प्रभारी उदय भान गौतम, थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी और शुभम वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से देखा। फुटेज में दाल में हड्डी मिलने की बात सही नहीं पाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित कर लिया है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाला ट्रक चालक राजस्थान का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने चालक के संबंध में जानकारी जुटाकर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चालक ने किस वजह से फर्जी सूचना दी। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जब फ़ुटेज खंगाली गई तो घटना झूठी निकली है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें