फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वनवास से लौटे राम-लक्ष्मण ने भरत को लगाया गले, निकली शोभायात्रा

Thu, 22 Oct 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लखना में चल रही रामलीला में अंतिम दिन भरत मिलाप की लीला के साथ नौदा मैदान से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान राम व लक्ष्मण व भरत शत्रुघ्न व हनुमान झांकी शामिल रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ कमेटी के महामंत्री संदीप पाल ने झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा का कस्बे में पुष्पवर्षा के साथ जगह-जगह स्वागत करके लोगों व महिलाओं ने आरती की। शोभायात्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी पहुंचे। शोभायात्रा बाईपास से कालिका मंदिर होते हुए मुख्य बाजार से पुराना नहर पुल होकर बाईपास रोड से रामलीला मैदान तक पहुंची। इसके बाद भरत मिलाप की लीला हुई।
भगवान राम के वनवास से लौटकर भरत से मिलने की लीला को देखकर सभी भावविभोर हो गए। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से कमेटी के विनोद कुशवाहा, संदीप पाल, प्रमोद जैन, संजीव त्रिपाठी, सोनू वर्मा, बृजमोहन यादव, पिन्टू महाराज, हर्षित, पंकज यादव, रामनरेश त्रिपाठी आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें