इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल आलमपुर हौज इटावा में चल रही ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। असम राज्य के खिलाड़ियों ने 27 गोल्ड, 10 सिल्वर तथा 12 ब्रांज मेडल के साथ फार ईस्ट जोन की पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईस्ट जोन में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 20 गोल्ड, 20 सिल्वर तथा 31 ब्रांज के साथ अपने जोन पदक तालिका में पहला स्थान पाया। झारखंड ने 12 गोल्ड, 13 सिल्वर तथा 20 ब्रांज के साथ ईस्ट जोन में दूसरा और बिहार तीसरे स्थान पर रहा है। फार ईस्ट जोन में छत्तीसगढ़ ने दूसरा, उड़ीसा ने तीसरा और प. बंगाल ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
बालिकाओं की ईस्ट जोन अंडर 17 आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग नवयुग पब्लिक स्कूल की वैष्णवी मिश्रा ने गोल्ड मेडल जीता। 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रेडियेंट पब्लिक स्कूल की दिवांशी जैन ने गोल्ड, 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में जैनिथ पब्लिक स्कूल की एश्वर्या यादव ने गोल्ड, 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल की रिया घोसाल ने गोल्ड मेडल जीता। बालिकाओं की अंडर 19 आयु वर्ग प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रेडियंट पब्लिक स्कूल की जागृति ने गोल्ड, 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सनबीम पब्लिक स्कूल की अवीसा ने गोल्ड, 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सरला विरला पब्लिक स्कूल की प्रियंका वर्मा ने गोल्ड मेडल जीता।
बालिकाओं की फार ईस्ट जोन अंडर 14 आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में 25 किलोग्राम से कम भार वर्ग ओपी जिंदल पब्लिक स्कूल की अंकिता ने गोल्ड मेडल, 30 किलोग्राम से कम भार वर्ग में भारतीय विद्या भवन की लक्ष्मी वर्मा ने गोल्ड, 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मोन फोर्ट स्कूल की जिरखा राय ने गोल्ड, 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मोन फोर्ट पब्लिक स्कूल की अर्पित राय ने गोल्ड मेडल जीता, 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मेरियस पब्लिक स्कूल की वरिष्ठा कश्यप ने गोल्ड, 45 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में गुरुकुल स्कूल की जगस्मिता ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
अंडर 17 आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग भारतीय विद्या भवन की जयस्वी अग्रवाल ने गोल्ड मेडल, 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सेंट जेवियर्स की अदशा मिश्रा ने गोल्ड, 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मोन फोर्ट स्कूल की जसप्रीत ने गोल्ड, 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में ओपी जिंदल स्कूल की राखी सिंह ने गोल्ड, 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मोन फोर्ट स्कूल की तिप संघी ने गोल्ड मेडल जीता। बालिकाओं की अंडर 19 आयु वर्ग प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में इंडिया पब्लिक स्कूल की विदिशा ने गोल्ड, 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में भारतीय विद्यालय भवन की सिमरन ने गोल्ड, 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मोन फोर्ट पब्लिक स्कूल की खंजना ने गोल्ड मेडल जीता, 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग में साउथ प्वाइंट स्कूल की शबनम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। समारोह में सांसद तेज प्रताप यादव, संयोजक डॉ. आनंद, एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव आदि रहे।