फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम व सीएम पर राजब्ब्बर ने साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ न तो अच्छे महंत बन सके और न ही एक अच्छे मुख्यमंत्री। छह महीने के कार्यकाल में ही उनका ग्राफ जितना तेजी से गिरा है उसका असर निकाय चुनावों में देखने को मिलेगा। योगी सरकार बच्चों तक की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार की बात तो छोड़ ही दीजिए। वे जब भी गोरखपुर जाते हैं, उनके जाने के पहले या बाद में कोई न कोई बड़ी घटना जरूर घटित हो जाती है। ये बातें उन्होंने आगरा से महोबा जाते समय पक्का बाग में कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किए जाने के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने ऋण माफी पर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आगरा में किसी किसान का एक पैसे का कर्ज माफ नहीं हुआ है। उन्होंने गुजरात में संभावित विधान सभा चुनाव के बारे में कहा कि वहां हवा बदल गई है। गुजरात के शहजादे और बादशाह दोनों को उनकी हैसियत का पता चल जाएगा। कहा कि कांग्रेस ने कभी भी राज करने का काम नहीं किया, बल्कि हमेशा काम करने की बात कही है। कहा जो लोग राज करते थे उन्हें इंदिरा गांधी ने रजवाड़े से मुक्त कर दिया। साथ ही कहा कि रजवाड़े मुक्त कराने का वही समय अब आ गया है। कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रत्याशी उतारेगी। निकाय चुनावों में भाजपा को अपनी हैसियत का अंदाजा लगा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की लहर है। गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की भारी जीत ने आने वाले समय में परिवर्तन के संकेत दे दिए हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, सूरज सिंह यादव, संतोष चौधरी, प्रशांत तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर, हाईवे पर राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। उधर, जसवंतनगर में बस स्टैंड चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करते वालों में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव, लख्मीचंद्र दीक्षित, नगर अध्यक्ष नवी मो. मंसुरी, रामनरेश यादव, प्रमोद शंखवार, तुलसी दास शुक्ला, शेष पाल यादव, बलबीर कठेरिया, यादवेंद्र सिंह, आजाद खां, रामौतार सिंह, प्रशांत, सुधीर कुमार, बिजय कुमार, रामजीबन, विक्रम सिंह, रजनीश यादव, भगवान दास शंखवार, रामबाबू, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



- योगी न अच्छे महंत बन सके और न ही अच्छे मुख्यमंत्री : राज बब्बर
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम व सीएम पर साधा निशाना
- बोले, गुजरात चुनाव मेंशहजादे और बादशाह को पता लग जाएगा


























फोटो नंबर 34 पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें