फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सुपर स्टार्स को खिताब

Fri, 08 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई के इनडोर स्टेडियम में गुरुवार को हुई प्रोफेशनल रेसलिंग लीग यूपी के सुपर स्टार्स रेसलरों ने जीती। शुरूआती दौर में विदेशी रेसलरों की दम पर वर्ल्ड चैंपियंस ने बढ़त बनाई, लेकिन यूपी सुपर स्टार्स के कप्तान रेसलर बजरंग पूनिया ने अंतिम मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियंस के  रेसलर बलराज को कांटे के मुकाबले में 4-2 से हराकर प्रो रेसलिंग लीग का खिताब जीता।
विज्ञापन


यूपी सुपर स्टार्स ने यह खिताब 3-2 के अंतर से जीता। विजेता रेसलरों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेडल व नगद पुरस्कार दिया। ढोल नगाड़ों के बीच इनडोर स्टेडियम में शुरू हुई प्रोफेशनल रेसलिंग लीग के पहले मुकाबले में स्पोर्ट्स हास्टल सैफई के गौतम ने सैफई के सोनू को हराया।

61 किलोग्राम भार वर्ग हरियाणा के इंद्रेश यादव ने सैफई के पंकज धामा को हराया। 65 किलोग्राम भार वर्ग में सैफई स्पोर्ट्स हास्टल के पिंटू कुमार ने हरियाणा के जतिन खत्री को हराया। इसके बाद वर्ल्ड चैंपियंस की महिला रेसलर पूनम तोमर और यूपी सुपर स्टार्स की कविता कुमारी के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


यूपी पुलिस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी पूनम को रेसलर कविता ने जबरदस्त मुकाबले में हराकर अपनी टीम को अंक दिलाया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में यूपी सुपर स्टार्स के रेसलर नितिन राठी ने वर्ल्ड चैंपियंस के अमित कुमार को हराकर यूपी सुपर स्टार्स को एक और अंक दिलाया।

इसके बाद 74 किलोग्राम वर्ग का वह मुकाबला हुआ, जिसमें रिंग में उतरे क्यूबा के जाने माने रेसलर लिवान लोपेज को देखकर स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। उनका मुकाबला यूपी स्टार्स के रेसलर जितेंद्र कुमार से हुआ। जितेंद्र सीनियर नेशनल 2015 के चैंपियन रह चुके हैं। इस कुश्ती में रेसलर लिवान शुरू से ही जितेंद्र पर हावी रहे।

लिवान ने यह मुकाबला 3-2 से जीता। प्रो रेसलिंग का सातवां मुकाबला नाइजीरिया की महिला रेसलर ओडो नियो और यूपी स्टार्स की रेसलर दिव्या के बीच हुआ। एक के बाद एक ओडो नियो ने आठ अंक अर्जित किए और अंत में रेसलर दिव्या से यह मुकाबला जीत लिया।

प्रो रेसलिंग का अंतिम मुकाबला यूपी स्टार्स के कप्तान रेसलर बजरंग पूनिया व वर्ल्ड चैंपियंस के बलराज के बीच हुआ। रेसलर बजरंग पूनिया ने कुश्ती शुरू होते ही बलराज पर दबाव बनाते हुए दो अंक प्राप्त कर लिए। इसके बाद बलराज को रिंग से बाहर कर उन्होंने एक और अंक पाया।

मुकाबले के अंतिम दौर में बजरंग ने बलराज को जमीन पर पटककर एक और अंक के साथ मुकाबला जीतते हुए सैफई की प्रो रेसलिंग प्रतियोगिता यूपी सुपर स्टार्स को 3-2 से जिता दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें