सपा के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल ने इटावा की सैफई द्वितीय सीट से भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी अवनीश यादव को 16254 मतों से हराया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
परिवार के साथ अंशुल यादव
- फोटो : amar ujala
अंशुल इस सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े। बाद में प्रसपा ने भी उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। सैफई द्वितीय से 77 बूथ से सपा प्रत्याशी को कुल 22,610 वोट मिले। वही भाजपा प्रत्याशी अवनीश यादव को 6,356 वोट प्राप्त हुए। यह सभी बूथ सैफई के आसपास गांव के है।
विज्ञापन
3 of 5
अवनीश यादव (हारे ) भाजपा
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव उर्फ अंशुल ने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी अवनीश यादव को 16254 मतों से हराया। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव सैफई द्वितीय सीट से सपा समर्थित प्रत्याशी हैं।
4 of 5
अभिषेक यादव
- फोटो : amar ujala
उन्हें शिवपाल सिंह यादव की प्रसपा का भी समर्थन प्राप्त है। भाजपा ने अंशुल के सामने अवनीश यादव को उतारा था। सैफई द्वितीय सीट पर 77 बूथ आते हैं। ये बूथ मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई के आसपास ही हैं। सपा समर्थित अंशुल यादव को 22,610 और भाजपा समर्थित अवनीश यादव को 6,356 वोट मिले हैं।
अवनीश यादव के चुनाव की कमान उनके भाई अजय यादव ने संभाली थी। अजय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हैं। परिणाम घोषित होने के बाद अंशुल और अवनीश दोनों ने ही मतदाताओं का आभार जताया। भाजपा प्रत्याशी अवनीश यादव के चुनाव की कमान उनके भाई अजय यादव ने संभाली थी। अजय यादव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े है।सपा प्रत्याशी अंशुल यादव ने सभी मतदाताओ का आभार व्यक्त किया है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी अवनीश यादव ने सभी मतदाताओं का आभार जताया।